
| लेखा विभाग | सहयोगी |
| रमेश कुमार विश्वकर्मा लेखा विभाग के मुख्य है । इन्हें माइक्रोफायनांस के क्षेत्र में लेखांकन का 7 वर्षों का अनुभव है । संहिता में आने से पहले वह वाराणसी में एक प्रतिष्ठित ऑडिट फर्म के साथ 4 वर्ष तक लेखापरीक्षक के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने माइक्रोफायनांस संस्थाओं के लेखापरीक्षण में विशेषज्ञता प्राप्त की । इन्होने वाणिज्य में स्नातकोत्तर किया है । | मोहम्मद तबीब हाशमी वेद प्रकाश मिश्र वैभव द्विवेदी दीपक कुशवाहा |
| लेखापरीक्षण | सहयोगी |
| कमल किशोर शर्मा संहिता में आंतरिक लेखा परीक्षण विभाग के प्रभारी हैं । इन्हें लेखा और बीमा के क्षेत्र में १० वर्षों का अनुभव है । संहिता से पूर्व कमल सीआई फिन - लीज़ लिमिटेड ( हुंडई मोटर्स इंडिया की डीलर ) के साथ कार्यरत थे । इन्होने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से वाणिज्य में स्न्नात्तकोत्तर और सिम्बायोसिस पुणे से बीमा प्रबंधन में स्न्नात्तकोत्तर डिप्लोमा किया है । | विक्रम सिंह धनंजय द्विवेदी परिवर्तन कुशवाहा |
| वित्त | सहयोगी |
| श्री आजाद जैन संहिता की समस्त वित्तीय गतिविधियों की देखरेख करते हैं । इसके पहले वह भारतीय स्टेट बैंक में 30 वर्षों तक रिटेल बैंकिग, परियोजना प्रबंधन एवं व्यक्तिगत प्रबंधक आदि विभिन्न प्रबंधकीय भूमिकाओं में कार्यरत थे । इन्होने अर्थशास्त्र में स्नाकोत्तर किया हे और सी.ए.आई.आई.बी ( सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ द इण्डियन इंस्टीटयूट ऑफ बैकिंग ) से व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है । |
| मानव संसाधन विभाग | सहयोगी |
| श्री राकेश मोहन विरमानी ने वरिष्ठ प्रबंधन के पदों में ४० से अधिक वर्षों के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ काम किया है । इन्होने जबलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक और भोपाल सर्कल के लिए सार्वजनिक संबंध और सामुदायिक सेवा बैंकिंग के प्रमुख के रूप में कार्य किया है । इनकी रुचि लाइव शो के संचालन और सामाजिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सम्मिलित होना है । इन्होने ५००० से भी अधिक लाइव शो किये हैं और २० से अधिक वृत्तचित्रों के लिए अपनी आवाज दी है । | घनश्याम कुशवाहा शबाना शेख |
| बीमा / पेंशन | सहयोगी |
| श्री वी. चिदम्बर राव संहिता में बीमा के क्षेत्र में पहल के लिए सलाहकार हैं । इन्हें सूक्ष्मबीमा के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है और गरीबों को बीमा के द्वारा सुरक्षित करना उनका प्रबल मनोभाव है । सहिंता से पहले इन्होने 06 वर्ष एस.के.एस. माइक्रोफायनांस के साथ बिताये और वहां के बीमा व्यवस्था को स्थापित किया । वास्तव में वह एक प्रशिक्षित धातु विज्ञान के इंजीनियर है और विपणन के क्षेत्र का उन्हें विशेष अनुभव है । अपने व्यक्तिगत जीवन में वह ईशा फाउंडेशन के साथ गहरे रूप से जुड़े हैं । | विपेंद्र धनक |
| एम.आई.एस. | सहयोगी |
| संजय यादव संहिता में एम.आई.एस. प्रबंधक हैं । इन्हें माइक्रोफायनांस के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव है । पहले यह वाराणसी के केश्पोर इण्डिया नमक संस्था में एम.आई.एस. और प्रशासनिक कार्य देखते थे । संजय ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से स्नातक किया है । उन्होंने विश्वभर के कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है जिनमे बांगलादेश के ग्रामीण बैंक, ग्रामीण कम्युनिकेशन एवं आसा एवं मलेशिया की केश्पोर टेक्निकल सर्विस भी सम्मिलित हैं । उन्हें संगीत बहुत पसंद है और वह डिस्कवरी चैनल देखना पंसद करते हैं । | रोहित सिंह दीपक सोनी आनंद कुमार शाह |
| ऑपरेशन्स | सहयोगी |
| पिंकी शर्मा ग्वालियर रीजन में ऑपरेशन्स प्रबंधक हैं । इससे पहले इन्होने संहिता में लेखा परीक्षण का भी काम किया है । इन्होने रसायन शास्त्र, इतिहास एवं शिक्षा तीनों विषय से स्नाकोत्तर किया है । सहिंता से पूर्व समाज सेवा के क्षेत्र में इनका 08 वर्षों का अनुभव है । इन्होने भोपाल में "नव सृजन" नामक एक गैर सरकारी संस्था में काम आरम्भ किया । इन्होने मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में जिला गरीबी उन्मूलन परियोजना (डी.पी.आई.पी.) के साथ भी काम किया है । रीतेश कुमार झा भोपाल रीजन में ऑपरेशन्स प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं । रीतेश ने इतिहास में स्नातक किया है और वर्तमान में विपणन से एम.बी.ए. की पढाई भी कर रहे हैं । रीतेश को इससे पहले एस.के.एस. मॉइक्रोफायनांस में काम करते हुए ऑपरेशन्स और संकट प्रंबधन का व्यापक अनुभव है । इन्होने एक फील्ड सहायक के रूप में काम करना आरम्भ किया और अल्प समय में ही एक बड़े और अच्छे पोर्टफोलियो एवं एक व्यापक टीम के प्रबधन करने लगें । सहिंता से पहले यह संकट प्रबंधन दल के सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे । शैलेश कुमार जैन ग्रामीण क्षेत्र के ऑपरेशन्स प्रबंधक हैं । इनका मध्यप्रदेश में 6 वर्षों का माइक्रोफॉयनांस का अनुभव है । इन्होने वाणिज्य में स्नातक किया है । इन्होने शेयर माइक्रोफायनांस कंपनी में फील्ड सहायक के रूप से कार्य आरम्भ किया जहाँ काम करते हुए वह एरिया मैनेजर बने, उसके पश्चात उन्होंने स्पंदना स्फूर्ति मॉइक्रोफायनांस में डिवीजनल मैनेजर के पद पर कार्य किया । |
अतुल सिंह डोल्ली शेख कमलेश परमार मोहम्मद आरिफ खान पवन कुमार साहू समर बहादूर कुशवाहा उमेश प्रताप सिंह |
| प्रौद्योगिकी | सहयोगी |
| प्रवीण देशमुख सॉफ्टवेयर विभाग के सदस्य हैं । इन्होने आर.जी.पी.वी. भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और इन्फोवे टेकनोलोजी पुणे से सी-डैक स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है । इन्होने संहिता से पहले २ वर्ष पुणे स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ भी काम किया । |
| प्रशिक्षण | सहयोगी |
| अभिषेक पात्रो संहिता में प्रशिक्षण एवं विशेष परियोजना प्रभारी हैं । इन्होने संहिता में ऑपरेशन्स में भी काम किया है । इन्हें विकास के क्षेत्र में 7 वर्षों से अधिक का कार्यानुभव है । इन्होने इस क्षेत्र में काम का आरम्भ "निदान" बिहार से किया था जहाँ वह उनके मॉइक्रोफायनांस का प्रबंधन करते थे । इन्हें माइक्रोफायनांस के अनेक प्रविधियों के साथ साथ सूक्ष्म बीमा के क्षेत्र का गहरा अनुभव है । शादमा खान संहिता के प्रशिक्षण विभग में सहायक प्रबंधक हैं । यहाँ वह प्रशिक्षण मॉडयूल के लिये विषयवस्तु का विकास, कर्मचारियों एवं सदस्यों के लिये प्रशिक्षण का संचालन एवं निरीक्षण करती हैं । सहिंता से पहले शादमा ने 15 वर्षों तक आगा खान फाउंडेशन और फेमिली प्लानिंग असोसीएशन ऑफ इण्डिया में विविध क्षमताओं में काम किया है, एवं इन्हें पिछडी हुई महिलाओं के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास का व्यापक अनुभव है । शादमा ने 5 स्नाकोत्तर किया है, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, समाजकार्य एवं शिक्षा में । |
रामभान साहू रुबेदा अली शेखर राजौरिया चंद्रप्रकाश मौर्य |
sDevNet.org webPortal v2.0 © 2011 eCubeH Research Labs + Acknowledgements