निर्देशक मंडल

संस्थापक:

प्रसीदा कूनम संहिता डेवलपमेंट नेटवर्क के तहत आने वाले सभी संस्थाओं की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं । इस भूमिका से पूर्व प्रसीदा एबीएन एमरो फाउंडेशन, इण्डिया द्वारा चलाये जाने वाले पिछड़े और सेवा से वंचित क्षेत्रों में नई माइक्रोफायनांस संस्थाओं के क्षमतावर्धन के कार्यक्रम की प्रबंधक के रूप मैं कार्यरत थीं । इसके पूर्व इन्होने एस.के.एस. माइक्रोफायनांस में संचालन निर्देशक के रूप में कार्य की है । इसके पहले यह संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसऐड) के व्यापर एवं निवेश कार्यक्रम के तहत कजाखस्तान सरकार के सलाहकार के रूप में दो वर्ष बिताये । इसके अतिरिक्त इन्होने एम.बी.ए. करने से पहले हैदराबाद में एक नए विपणन उद्यम का सफलतापूर्वक संचालन किया । प्रसीदा ने एम.बी.ए करने के अतिरिक्त सेंट लुईस के वाशिंग्टन विश्वविद्यालय से सूचना प्रबंधन में स्नातकोत्तर किया एवं सेंट ऐंस् महाविद्यालय हैदराबाद से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है ।

बालचंद्र कृष्णमूर्ति संहिता डेवलपमेंट नेटवर्क में सलाहकार के रूप में अपनी सेवाये दे रहें हैं । बाला को कार्पोरेट क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के निवेश उद्योग में वित्त और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों का १० वर्षों का अनुभव है । उन्होंने भारत में स्वेच्छा से अनेक समाज सेवी संस्थाओं (उदाहरण स्वरुप, रामकृष्ण सेवाश्रम, वाराणसी के स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम) को सलाहकार के रूप में अपनी सेवा प्रदान किया है । वर्तमान में उनका ध्यान ईक्यूबएच के आम उपयुक्त प्रौद्योगिकी मंच के निर्माण पर केन्द्रित है, जिस पर गरीब समुदायों के लिए उद्यम, मोबाइल और वेब आधारित समाधान बन सके । बाला ने आई.आई.टी दिल्ली से प्रौद्योगिकी में स्नातक ( मैकेनिकल इंजीनियरिंग ), वर्जीनिया टेक से एम.एस ( कमप्युटर साईंस ), एवं एम.बी.ए ( वित्त ) शिकागो विश्वविद्यालय से किया है । वे अमेरिकेन मैन्सा तथा इंडिया देवेलोप्मेंट सर्विस शिकागो के भी सदस्य रहे हैं ।

बोर्ड के स्वतंत्र सदस्य:

प्रोफेसर पी.के.विश्वास, भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल में पिछले 23 वर्ष से प्राध्यापक है । प्रोफेसर विश्वास ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र किया है । सामाजिक विकास प्रयासों के साथ साथ अनेक सरकारी प्रशासनिक नेटवर्क में वह सक्रिय रूप से जुड़े हैं । वह भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के एम.बी.ए स्थापन कार्यक्रम में भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं ।

श्रीमती के.सी.रंजनी वर्तमान में दिया विकास कैपीटल प्रा. लि. ( ओपर्चुनिटी इण्टरनेशनल ऑस्ट्रेलिया की सहायक कपंनी ) में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप मैं कार्यरत हैं । वह अपने 20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वित्तीय सेवाओं एवं विकास विशेषज्ञ होने के साथ साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के क्षेत्र में इनकी विशेष रूचि है । इनके अनुभव नीतियों के विकास, जोखिम प्रंबधन, बाजार विकास एवं माइक्रोफायनांस संस्थाओं को गैर सरकारी संस्थाओं से परिवर्तित कर स्थायी औपचारिक वित्तीय संस्थान में परिवर्तित करने के प्रबंधन में है । वर्तमान की भूमिका से पूर्व यह भारत की कई अग्रणी विकास वित्त संस्थानों में वरिष्ठ प्रबंधक के पदों पर आसीन रही हैं । रंजनी ने माइक्रोसेव में भी वरिष्ठ माइक्रोफायनांस विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवायें दी हैं । वह भारत की कई अग्रणी माइक्रोफायनांस संस्थाओं के निर्देशक मंडल में भी सदस्य हैं । रंजनी ने बैंक मैनेजमैंट में स्नातकोत्तर उपाधि ली है ।

श्री ज्येफ्फ़ वूल्ली, डोमिनियन वेंचर्स इन्कॉर्परेशन के संस्थापक सहयोगी हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 1985 में की । इसके साथ साथ वह यूरोपियन वेंचर पार्टनर्स और एमएसीसी प्राइवेट इक्विटी के अध्यक्ष है । 25 से अधिक वर्षों से ज्येफ्फ़ 300 से अधिक उभरती कंपनियों को वित्तपोषण करने से जुड़े हैं उन कंपनियों मैं सिएना, कोइनस्टार, हॉटमेल और ह्युमन जीनोम साइन्स जैसी कम्पनियाँ सम्मिलित हैं, जबकि 1.5 अरब डॉलर से अधिक की कुल सम्पति का प्रबंधन करते हैं । उनकी गैर लाभकारी क्षेत्र में अनुभव नेम्स प्रोजेक्ट फाउंडेशन ( एड्स मेमोरियल क्विल्ट ) के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में, और समाज सेवा संस्थानों के साथ कार्य करते हुए कमजोर और सुविधाओं से वंचित लोगों को सशक्त बनाने में है । वह यूटाह विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी वेंचर फंड, जो कि देश के सबसे बड़े और छात्रों के नेतृत्व में चलाये जाने वाली सबसे सफल वेंचर फंड है, उसके स्थापक व मुख्य अध्यक्ष हैं । ज्येफ्फ़ ने ब्रिघम यंग विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में बी.एस और यूटाह विश्वविद्यालय से एमबीए किया है ।

sDevNet.org webPortal v2.0 © 2011 eCubeH Research Labs + Acknowledgements